नजीबाबाद। हाईवे पर खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल चोरी कर लिया।
गाजियाबाद से ल्यूमिनस कंपनी के इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल की पेटियां लेकर ट्रक तड़के नजीबाबाद पहुंचा। इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल डबल फाटक स्थित गोयल इनवर्टर प्राइजेज प्रतिष्ठान एवं माइको कंपनी प्रतिष्ठान पर उतारा जाना था।
नजीबाबाद पहुंचने पर ट्रक चालक नहटौर निवासी अफजाल ने ट्रक को प्रात: चार बजे गुरु नानक कॉलोनी के निकट हाईवे पर खड़ा कर दिया तथा ट्रक में ही वह सो गया। प्रात: साढ़े छह बजे चालक की आंख खुली, तो ट्रक से 47 इनवर्टर तथा मोबिल ऑयल की छह पेटियां गायब थीं।
ट्रक चालक ने ट्रक मालिक एवं कंपनी को ट्रक से इनवर्टर व मोबिल ऑयल चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने तड़के हाईवे से इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल चोरी होने की घटना को संदिग्ध मानते हुए ड्राईवर से पूछताछ शुरू कर दी है।
मदरसे में चोरी
भागूवाला। भागूवाला के मदरसा दारुल उलूम में बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों का गेहूं एवं सामान चोरी कर लिया। मदरसा कमेटी के अध्यक्ष हाफिज अली हसन ने भागूवाला पुलिस चौकी को छह क्विंटल गेहूं, दो बैटरे तथा सौर ऊर्जा उपकरण चोरी होने की तहरीर सौंपी।