फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति मंदिर के बाहर रखने पर हंगामा

Sun, 30 Aug 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक शरारती युवक द्वारा संत रविदास की छोटी मूर्ति मंदिर के बाहर रखने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लिया।
विज्ञापन



मोहल्ला जाटान में चामंडा मंदिर पर मलिन बस्ती में स्थित मंदिर से संत रविदास की छोटी मूर्ति स्थापित है। जिसको एक सिरफिरे युवक ने शनिवार को मंदिर से उठाकर बाहर रख दिया। मोहल्ला के लोग मंदिर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।

अफवाह फैल गई कि मूर्ति को किसी ने खंडित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपी राकेश को थाने ले आई। उसने शराब पी रखी थी। शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसके कई बेटी हैं। वह भगवान से एक पुत्र देने की गुहार करता घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत रविदास से भी उसने एक पुत्र मांगा था। पुत्र नहीं होने पर उसने मंदिर से छोटी मूर्ति को उठाकर बाहर रख दिया ताकि उसकी बात मान ली जाए। उसने मूर्ति को खंडित नहीं किया है। मंदिर में रखी बड़ी मूर्ति को छुआ तक नहीं है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी राकेश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें