फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार कर क्लिपिंग बनाने का आरोप

Mon, 22 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
rape and video - फोटो : demo
विज्ञापन
दुराचार कर क्लिपिंग बनाने का आरोप
विज्ञापन


बिजनौर)। एक युवती ने दो युवकों पर पांच माह पूर्व उसके साथ दुराचार करने तथा वीडियो क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाया है। नगीना देहात पुलिस को तहरीर दी गई है। इसमें ग्राम प्रधान पुत्र सहित दो को नामजद किया गया है। इनमें एक आरोपी विदेश जा चुका है। युवती का आरोप है कि मार्च 2016 में वह मां की दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी।
विज्ञापन


वहां मौजूद दो युवकों ने एक जगह ले जाकर उसके साथ दुराचार किया आैर क्लिपिंग बना ली। उसे संदेह है कि क्लिपिंग सार्वजनिक कर दी है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि एक आरोपी अज्जू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी विदेश जा चुका है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें