फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका निलंबित

Sat, 25 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में ब्लॉक अफजलगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अभयराजपुर में प्रधानाध्यापिका द्वारा सहायिका को थप्पड़ जड़ना भारी पड़ गया है। मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापिका सबीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अभयराजपुर में प्रधानाध्यापिका व सहायिका के बीच स्कूल में बच्चों की परीक्षा के दिन प्रधानाध्यापिका सबीना पर स्कूल देर से पहुंचने का आरोप है। सहायक अध्यापिका प्रियंका चौहान ने समय से विद्यालय आने को कहा तो प्रधानाध्यापिका ने अपनी सहायिका को थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में शुक्रवार को ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र्र ने स्कूल पहुंच कर जांच की थी, पर जांच में प्रधानाध्यापिका बीईओ के सामने उपस्थित नहीं हुई।
सहायिका प्रियंका चौहान ने अपना दुखड़ा बीईओ के सामने रखा था। बीईओ ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति बीएसए को की थी। शनिवार को बीएसए महेश चंद्र ने बीईओ    की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापिका  सबीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें