स्योहारा में दो बहनों के साथ गांव के ही तहेरे-चचेरे दो भाई दो वर्षों से निकाह का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करते आ रहे थे। परिजनों को इस का पता चलने पर दोनों युवतियों का दोनों युवकों से निकाह कराने के लिए गांव में ही पंचायत बुलाई गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर पंचायत में शामिल लोग भाग गए। बाद में मां ने पुलिस में तहरीर देकर युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों का गांव के लिए तयेरे चचेरे भाईयों के प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवतियों के परिजनो का आरोप है कि युवक निकाह का झांसा देकर लगातार युवतियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। युवतियों ने जब युवकों से निकाह के लिए दबाव बनाया तो युवकों ने निकाह से इंकार कर दिया। युवतियों ने अपने परिजनों को को इसकी जानकारी दी। युवतियों के परिजनों के कहने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के लिए जुमे की नमाज के बाद का समय तय हुआ। अभी पंचायत शुरू ही हुई थी कि पुलिस के आने की सूचना पर पंचायत में शामिल होने आने वाले भाग गए। गांव में पहुंची पुलिस के कहने पर युवतियों के परिजन थाने पहुंचे जहां युवतियों की मां की ओर से गांव के तनवीर और इलियास के विरुद्ध दुष्कर्म की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि युवतियों की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर मामले के पुलिस में पहुंच जाने के बाद दोनों युवक और उनके परिजन गांव से फरार हो गए।