फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा लेडी किलर

Sat, 30 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़ा गया नजीबाबाद का लेडी किलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने नजीबाबाद व मंडावली इलाके में तीन महिलाओं की हत्या करने व कई महिलाओं को ईंट-पत्थर व डंडे मारकर घायल करने वाले लेडी किलर को दबोच लिया है। पकड़ा गया लेडी किलर साइको अपराधी है। उसने सभी घटनाओं में अपना हाथ होना कबूल किया है। पकड़े गए कातिल से एक महिला का लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया है। डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने लेडी किलर को दबोचने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार को नजीबाबाद क्षेत्र के कस्बा साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी निवासी रईस फकीर के 25 साल के पुत्र जावेद उर्फ अनीस उर्फ दुग्गी को साहनपुर से दबोच लिया। पकड़े गए जावेद ने तीन महिलाओं की हत्या के साथ कई महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल करना कबूल किया। पुलिस ने जावेद के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडे, पत्थर व अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा पांच जुलाई को गांव नजीमपुर के जंगल में आम के बाग में नूरजहां की हत्या के बाद महिला का लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया जावेद उर्फ अनीस साइको अपराधी है। ये ही नजीबाबाद व मंडावली इलाके में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को अंजाम दे रहा था। नजीबाबाद व मंडावली पुलिस इस अपराधी की तलाश में जुटी थी। बड़ी मुश्किल से पुलिस जावेद तक पहुंच पाई। पकड़े गए जावेद पर चोरी व जानलेवा हमले के करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने जावेद को दबोचने वाली पुलिस टीम को पांच हजार और डीआईजी मुरादाबाद ने दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
दो माह से महिलाओं को निशाना बना रहा था जावेद ः
जावेद उर्फ अनीस पिछले दो माह से नजीबाबाद व मंडावली में वारदातों को अंजाम दे रहा था। खेत व बागों में जाने वाली अकेली महिलाएं इसके निशाने पर रहती थीं। जावेद उन पर धारदार हथियार, डंडे व पत्थर से हमला करता था। महिलाओं के साथ हो रही वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल  था। महिलाओं ने अकेले खेतों पर आना-जाना छोड़ दिया था।  गांव वालों ने इलाके में आने वाले अंजान व्यक्तियों की निगरानी शुरू कर दी थी। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने नजीबाबाद व मंडावली के इलाके का भ्रमण करके इन घटनाओं की गहनता से समीक्षा की और जानकारी ली थी कि अपराधी किस तरह वारदात करता है, किन-किन हथियारों से हमला कर रहा है। उसका हुलिया कैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें