फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोरों का गैंग दबोचा

Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  चांदपुर पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग के दो सदस्यों को दबोचकर चोरी की छह बाइक बरामद की है। गैंग के दो सदस्य फरार हो गए, पुलिस उनकी  तलाश में जुटी है। पूछताछ के    बाद दोनों बदमाशों का चालान  कर दिया गया।
विज्ञापन

 एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक चांदपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कराल फाटक से चोरी की बाइक के साथ गांव बमनौली निवासी सुहेल को दबोचा है। सुहेल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बरामद    बाइक उसने अपने गांव के भूदेव, नौबहार और अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव सरकपुर निवासी सोनू के साथ मिलकर चोरी की थी। पांच चोरी की बाइक नौबहार के घर में छिपा कर रखी हैं। एक बाइक सोनू और भूदेव ने     छिपा रखी है। पुलिस ने नौबहार के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी की पांच    बाइक बरामद कर लीं।
पुलिस फरार सोनू और भूदेव की तलाश में जुटी है। बदमाश बाइक की नंबर प्लेट बदकलकर उसे बेच देते थे। अपने गांव से भी गैंग के सदस्यों ने बाइक चोरी की थी। गैंग के सदस्यों ने चोरी की एक बाइक 13 हजार में बेची है। गैंग आठ माह से बाइक चोरी कर रहा था। जहां समारोह या शादी का कार्यक्रम होता था, गैंग के सदस्य वहां सक्रिय होकर बाइक चोरी करते थे। बाइक चोरी करके गैंग उसे छिपा देता था। इसके बाद बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें