फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों से तमंचे बरामद

Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने पेद्दा कांड के तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे बरामद कर लिए हैं।  ये असलहे तीनों ने उपलों के बिटौड़े, कूड़े व गन्ने के खेत में छिपा दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पेद्दा कांड में प्रयुक्त किए गए असलहे बरामद करने के लिए जेल में बंद रिंकू उर्फ सोमपाल, मनोज गुप्ता और ओमपाल का बृहस्पतिवार को सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया।  पुलिस तीनों को जेल से लेकर पेद्दा गांव की ओर गई। रिंकू उर्फ सोमपाल ने ईख के खेत से 315 बोर का, ओमपाल ने झाड़ी से 315 बोर का व मनोज गुप्ता ने उपलों के बिटौड़े से 12 बोर का तमंचा बरामद कराया। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक तीनों के तमंचे में एक-एक खोखा फंसा हुआ था। तीनों आरोपियों से तमंचा बरामद करने के बाद पुलिस उन्हें वापस जेल छोड़ आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें