फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकड़ा में दहशत कायम

Wed, 09 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर के गांव सरकड़ा में मामूली बात को लेकर सोमवार रात हुए सांप्रदायिक विवाद के बाद दोनों समुदायों के लोगों में दहशत है। पुलिस फोर्स तैनात होने के कारण फिलहाल माहौैल शांत है। पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से उनके छह लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 20 से ज्यादा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के डर से कई नामजद आरोपी गांव से गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में कार और ठेले की टक्कर के विवाद में संजीव और यामीन पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद पथराव तक हो गया था। इस विवाद के बीच एक मकान की दीवार तक गिरा दी गई थी। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। बाद में पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस की चेतावनी के बाद दोनों ओर से मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद दोनों समुदायों में दहशत कायम है। हालांकि माहौल शांत है।
उधर, कोतवाल ने बताया कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहां लगातार निगरानी की जा रही है। यदि किसी पक्ष से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाएगी तो रासुका लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों समुदायों के छह लोगों को नामजद करने के साथ ही 20 से ज्यादा अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद लोगों में हरिराज सिंह,  सीटू उर्फ संजीव, राजीव, तौफीक,  शौकीन और शरीफ शामिल हैं। कई बार आरोपियों को गिरफ्तारी को दबिश दी गई है। लेकिन अभी तक कोई हत्थे नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें