फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने सुलझाया विवाद बारात लेकर आया दूल्हा

Mon, 22 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में अफजलगढ़ के गांव दुलीचंदपुर में वरपक्ष की ओर से बारात लाने को मना करने के बाद विवाद पंचायत में सुलझ गया। वरपक्ष के बैकफुट पर आने से बारात रविवार की सुबह गांव पहुंची और शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन


गांव दुलीचंदपुर में मुरादाबाद के सुल्तानपुर से बारात आनी थी। मगर, वरपक्ष की ओर दहेज के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना गहरा गया था कि शादी टूटने के कगार पर आ गई थी।

इसमें लड़के ने अपनी दादी के साथ 19 मई को दुल्हन के गांव दुलीचंदपुर आकर बारात लाने और शादी करने से मना कर दिया था। जिस पर लड़की के पिता ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को गांव के सभ्रांत लोगों को बुलाकर पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों ने हिस्सा लिया। दूल्हा पक्ष बैकफुट पर आ गया ।  दूल्हे को रविवार को बारात लाकर लड़की से फेरे लेने पड़े। इससे गांव में शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें