फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Mon, 24 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। न्यायालय ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना करने के आदेश दिए हैं।    
विज्ञापन

        
महिला ने बताया कि चार फरवरी को उसके पति पास के गांव गए हुए थे। इस दौरान ग्राम प्रधान घर में घुस आया और उसे दबोचकर चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका पति घर लौट आया। उसने विरोध किया तो प्रधान ने चाकू से हमलाकर उसके पति को घायल कर दिया। 

शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान को एक कमरे में बंद कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कुछ देर के बाद प्रधान पक्ष के चार-पांच लोग लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उसेे और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए प्रधान को छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, उसने इस मामले में थाने से लेकर डीआईजी तक को प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। न्यायालय ने इस मामले में पुलिस को ग्राम प्रधान सहित अन्य नामजद के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने न्यायालय के आदेश मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें