नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव छोटी बनी निवासी जयपाल सिंह के पुत्र आशुपाल ने फेसबुक पर आपत्तिजनक चित्र पोस्ट किया था। जिससे मुस्लिम समाज में रोष फैल गया था।
12 नवंबर को चित्र पोस्ट होते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नगीना देहात थाने पहुंचे थे। एसडीएम और सीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कराया था।
जमीयत उलेमा के नेतृत्व में कारी अरशद महमूद, मौलाना इम्तियाज, ग्राम प्रधान हाजी मो. रफी अंसारी, मौलाना असलम, पूर्व प्रधान मो. उस्मान, जिला पंचायत सदस्य ताहिर अंसारी, खुशनूद खां आदि ने डीएम और एसपी से भेंट कर आरोपी को रासुुका में निरुद्ध करने की मांग की थी। डीएम जगतराज ने जेल में बंद आरोपी आशुपाल 24 को रासुका में निरुद्ध कर दिया। रासुका लगाए जाने की सूचना नगीना देहात पुलिस ने परिजनों को दी है।