फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पलों में तो नहीं छिपा मर्डर का राज

Mon, 13 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में नया गांव के विशाल के मर्डर का राज कहीं मौके से मिली तीन जोड़ी चप्पलों में तो नहीं छिपा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चप्पल किसकी है। यह चप्पल नामजद आरोपियों की तो नहीं हैं। इस पर भी पुलिस की जांच-पड़ताल चल रही है। पुलिस को मौके से एक तमंचा व एक खोखा भी मिला है। पुलिस मान रही है कि वारदात में तीन तमंचों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

नया गांव के विशाल के विशाल के मर्डर में जिले में सनसनी फैला दी है। विशाल अपने पिता संजय सिंह के साथ शुक्रवार को जंगल में सरकारी ट्यूबवेल बंद करने गया था। तभी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और पिता को धारदार हथियारों से घायल कर दिया। इस घटना में पिछले दिनों हुए पेद्दा कांड के पैरोकार पूर्व प्रधान सईद इकबाल समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने हनीफ को दबोचकर उसका चालान कर दिया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। विशाल के मर्डर पर सियासत शुरू हो गई है। सपा, बसपा के नेता मर्डर में पेद्दा के आठ मुस्लिमों की नामजदगी को गलत बता रहे हैं। दोनों दलों के नेता किसी और के मर्डर करने की बात कह रहे हैं। 
पुलिस को मौके से तीन जोड़ी चप्पल, 315 बोर का एक तमंचा व खोखा मिला था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये चप्पल नामजद आरोपियों में से किसी की नहीं हैं। पुलिस यह भी सोच रही है कि कहीं मर्डर के बाद आए लोगों की चप्पल तो मौके पर नहीं छूट गई। पुलिस मान रही है कि वारदात को अंजाम देने में तीन तमंचों का इस्तेमाल हुआ। एक तमंचा मौके पर कातिलों का गिर गया। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक आरोपियों की तलाश जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें