फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजिम से जुड़े थे अबू जैद के तार

Sun, 05 Nov 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आतंकी मुफ्ती फैजान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  यूपी एटीएस ने जिस संदिग्ध आईएस आतंकी अबू जैद को मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा, उसके तार बिजनौर के नाजिम से भी जुड़े रहे हैं। छह माह पूर्व मुंबई में नाजिम की गिरफ्तारी के बाद ही आईएस की देश को दहलाने की खतरनाक साजिश और उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ था। नाजिम व उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद अबू जैद भारत में नया संगठन बनाने में जुटा था और मुस्लिम युवाओं भ्रमित कर सऊदी अरब में आईएस की ट्रेनिंग के लिए सऊदी अरब बुला रहा था। बताया जा रहा है कि उसके भारत में आने का मकसद भी संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने का है। 
विज्ञापन


 आजमगढ़ के थाना गंभीरपुर के पश्चिम मोहल्ला छाऊ निवासी अबू जैद को यूपी एटीएस ने रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से उस समय दबोच लिया, जब वह सऊदी अरब से घर लौट रहा था। इससे पहले 21 अप्रैल को दिल्ली व पांच राज्यों की पुलिस ने मुंबई से बिजनौर के नहटौर निवासी नाजिम, जालंधर पंजाब निवासी गाजी बाबा, बिहार के नटकटियागंज निवासी एहतेशाम को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद बिजनौर के बढ़ापुर की मस्जिद के इमाम मुफ्ती फैजान को भी पकड़ा था। गाजी बाबा, एहतेशाम व नाजिम देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे और इन्होंने जालंधर में एक बैठक बुलाई थी।  नाजिम के तार अबू जैद से भी जुड़े थे। नाजिम व अबू जैद का आतंकी संगठन इंटरनेट पर एक एप के माध्यम से बातचीत करके बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, जिसका इनपुट एटीएस को मिला था और उसके बाद एटीएस ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय कर नाजिम व उसके साथियों को दबोचा  था। नाजिम व बाकी साथियों के पकड़े जाने के बाद अबू जैद ने देश के कई युवकों को बरगलाकर अपने संगठन से  जोड़ रहा था तो खुफिया एजेंसियों की नजरों में भी वह आ गया था। खुफिया एजेंसियां अबू जैद के सऊदी अरब से भारत आने का इंतजार कर रही थीं। भारत आते ही उसे दबोच लिया गया। 
नाजिम भी ले चुका है सऊदी 

अरब में आईएस की ट्रेनिंग
 नाजिम बिजनौर से काम करने बहाने मुंबई गया था और वहां से सऊदी अरब चला गया। सऊदी अरब में वह काफी दिनों तक रहा और आईएस के आकाओं से ट्रेनिंग लेकर वह भारत लौटा था। नाजिम ने मुफ्ती फैजान व बाकी साथियों के साथ मिलकर भारत में नया आतंकी संगठन खड़ा कर लिया था। नाजिम के कहने पर बढ़ापुर की मोती मस्जिद का इमाम मुफ्ती फैजान ने मदरसों में पढ़ने वाले कई युवकों को बरगलाकर अपने साथ जोड़ लिया था। पुलिस ने फैजान के साथ मदरसों में पढ़ने वाले चार युवकों को दबोचा था। नोएडा में पूछताछ करने के बाद इन युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।  इसके बाद एटीएस अबू जैद की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें