नांगलसोती। जहरखुरानों ने रोडवेज बस में एक व्यक्ति को नशीली फ्रूटी पिलाकर उससे हजारों रुपये की नकदी व सामान लूट लिया।
गांव सबलपुर बीतरा निवासी चंद्रपाल सिंह दिल्ली में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता है। शनिवार को चंद्रपाल रोडवेज बस में सफर कर दिल्ली से नजीबाबाद आ रहा था। गाजियाबाद से रोडवेज बस में एक युवक सवार हुआ। उसने चंद्रपाल को नशीली फ्रूटी पिला दी। कुछ ही देर में चंद्रपाल सुधबुध खो बैठा। होश आने पर उसने स्वयं को जिला अस्पताल में पाया।
चंद्रपाल ने बताया कि नशीली फ्रूटी पिलाने वाला जहरखुरानी गिरोह का व्यक्ति उसके पास से 15 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल व हजारों रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।