फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील हत्याकांड से सुर्खियों में आया मुनीर

Wed, 29 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों के साथ तंजील अहमद। (फाइल फोटा) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जरायम की दुनिया में कदम रखने वाला दो लाख का इनामी कुख्यात मुनीर एनआईए के डीएसपी अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना के मर्डर के बाद सुर्खियों में आया। इस डबल मर्डर के बाद मुनीर की तलाश में कई टीमें लगी हुईं थीं।मुनीर की गिरफ्तारी से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


 एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड से पहले  स्योहारा थाने के सहसपुर निवासी मुनीर के बारे में आसपास के क्षेत्रों में किसी को कोई खास जानकारी नहीं थी। इस गांव के लोग भी मुनीर को सीधा साधा युवक मानते थे। मुनीर कभी-कभी सहसपुर आता था।

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में पुलिस ने सहसपुर के रैय्यान व जैनी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तंजील हत्याकांड में मुनीर का नाम लिया। इस पर तंजील के परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। परिजनों ने मर्डर के खुलासे पर तमाम सवाल भी उठाए थे। इसके बाद में परिजनों ने भी चुप्पी  साध ली। 
विज्ञापन


परिजनों ने भी माना कि तंजील और उनकी पत्नी का कातिल मुनीर ही है। मुनीर का इससे पहले जरायम  की दुनिया में कोई बड़ा नाम नहीं था। इससे  पहले मुनीर ने अलीगढ़ में आलमगीर के मर्डर समेत कई छोटी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या के बाद ही डीजीपी ने मुनीर पर दो लाख का इनाम घोषित  किया था।  

मर्डर के बाद दिल्ली में छिपा रहा मुनीर
एनआईए अफसर तंजील अहमद का मर्डर करने के बाद मुनीर दिल्ली में जा छिपा था। मुनीर ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि तंजील व उनकी पत्नी फरजाना पर गोलियां बरसाने के बाद वह दिल्ली चला गया। वहां से लखनऊ, आजमगढ़ में छिपा रहा। इसके बाद नेपाल भाग गया। वहां भी वह छिपा रहा। पिछले दस दिनों से मुनीर की लोकेशन गाजियाबाद में मिल रही थी। एसटीएफ नोएडा के साथ बिजनौर की पुलिस भी गाजियाबाद में मुनीर का ठिकाना ढूंढ रही थी। मुनीर गाजियाबाद से मुंबई भागने की फिराक में था। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक दस दिन से मुनीर की लोकेशन गाजियाबाद में थी। एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।

बदमाश मुनीर अपने साथियों की बदौलत पुलिस के फंदे में जा फंसा। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मुनीर के साथियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा लिए थे। अताउल्ला के पकड़े जाने के बाद मुनीर के बारे में पुलिस को ठोस जानकारी मिल रही थी। साथियों के नंबर पर सर्विलांस पर बिजनौर पुलिस भी काम कर रही थी। एसटीएफ को मुनीर की सटीक लोकेशन मिल गई और उसे दबोच लिया।

मुनीर से पूछताछ के लिए पुलिस की टीम नोएडा रवाना हो गई है। पुलिस ने नोएडा में मुनीर से कई बार पूछताछ की। एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह की अगुवाई में एसओ स्योहारा राजकुमार, बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय गौतम व क्राइम ब्रांच की टीम मुनीर से पूछताछ के लिए नोएडा गई है। मुनीर से कई घंटे टीम ने पूछताछ की। मुनीर को दो तीन दिन में बिजनौर लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें