फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटौरामान में प्रधान और पूर्व प्रधान भिड़े

Sat, 26 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपु में चुनावी रंजिश को लेकर थाना क्षेत्र के गांव मटौरामान में नवनिर्वाचित प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार देर रात मारपीट हो गई।  पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान सहित दस लोगों को नामजद करते हुए सात को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान किया है। इनमें नवनिर्वाचित प्रधान फयाजुद्दीन और पूर्व प्रधान यूनुस भी शामिल हैं।  
विज्ञापन



कोवताल ने बताया कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए 12 दिन बीत गए हैं। पर गांवों में अभी चुनावी रंजिश बरकरार है। गांव मटौरामान में नवनिर्वाचित प्रधान फयाजुद्दीन और पूर्व प्रधान यूनुस के समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर फिर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के दस लोगों पर शांति भंग करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट कायम की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवनिर्वाचित प्रधान और पूर्व प्रधान सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

 इनमें नवनिर्वाचित प्रधान फयाजुद्दीन, पूर्व प्रधान यूनुस, सलमान, सरताज, खूब सिंह, इस्लामुद्दीन, नफीस को गिरफ्तार कर इनका चालान कर दिया गया है। जबकि इमरान, इरफान व रियासत फरार है। इन्हें गिरफ्तार करने को पुलिस की दबिश जारी है। गिरफ्तार किए आरोपियों को पांच-पांच लाख रुपये से पाबंद करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें