फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं से मिला लापता बच्ची का शव

Sun, 25 Jun 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बालिका का शव मिलने के बाद सीओ से वार्ता करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना में चार दिन पहले घर के बाहर खेलते हुए लापता हुई छह साल की मासूम का शव जंगल में एक कुएं में पड़ा मिला। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या के बाद शव कुएं में डाला गया। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ बालिका को अगवा करने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नगर के मोहल्ला हिंदू कटैरा निवासी एक रिक्शा चालक की छह साल की बेटी बुधवार सुबह करीब दस बजे  घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई।  देर शाम तक खोजने के बाद  भी बच्ची का पता न चला तो पिता  ने मोहल्लेवालों के साथ थाने पहुंचकर पड़ोस के नदीम उर्फ तोता के खिलाफ अपहरण की  रिपेार्ट दर्ज कराई थी।

कुछ लोगों ने बालिका को नदीम के साथ जाते देखा था।
शनिवार को कुछ लोग कुएं के पास से गुजरे तो उन्हें दुर्गंध  आई। कुएं में झांककर देखा तो बच्ची का शव दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने शव की पहचान की। पुलिस ने नदीम को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  अखिलेश प्रधान के मुताबिक, नदीम बालिका के पड़ोस में रहता है। वह बालिका को अक्सर पैसे भी देता था। वारदात वाले दिन उसने बच्ची से दुकान से सामान मंगाया था और फिर उसे दो रुपये दिए। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद लोगों ने उसे बच्ची के साथ जाते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें