फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के मददगारों को लेकर लखनऊ गई पुलिस

Mon, 07 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर से फरार आतंकियों के पांचों मददगार रविवार देर शाम लखनऊ जेल में शिफ्ट होने के लिए पुलिस सुरक्षा में लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार को एनआईए कोर्ट लखनऊ में उनके केस की सुनवाई होगी।
विज्ञापन



बिजनौर जेल में आतंकियों के मददगार गांव उमरी की हुस्ना, उसका भाई नदीम, बिजनौर के मोहल्ला भाटान निवासी रईस व उसका पुत्र अब्दुल्ला, झालू निवासी फुरकान बंद थे।

हाईकोर्ट के आदेश पर बिजनौर से यह केस लखनऊ की एनआईए कोर्ट नंबर तीन में स्थानांतरित किया गया है। मददगारों को भी लखनऊ जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे।

सोमवार को केस की सुनवाई होनी थी। आतंकियों के पांचों मददगार रविवार रात आठ बजे भारी पुलिस सुरक्षा में पुलिस के वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अब यह मददगार लखनऊ की जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें