फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना के घर पर हमला

Tue, 30 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के  जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक के बाइक सवार समर्थकों ने सोमवार की देर रात मौलवी  फुरकान के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर पर पत्थर बरसाकर सीसीटीवी कैमरे, लाइट और कार के शीशे तोड़ डाले। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले की शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

 
मौलवी फुरकान का बिजनौर में चांदपुर की चुंगी पर मकान है। सोमवार की रात करीब सवा 10.15 बजे  बाइक सवार कुछ युवक मौलवी फुरकान के घर पर पहुंचे। युवकों ने घर पर पत्थर बरसाकर घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा, लाइट और व कार के शीशे तोड़ दिए। हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के दौरान परिजन घर के अंदर थे। पुलिस को सूचना दी गई। 
पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल की।

पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में एक युवक पत्थर बरसाता दिखाई दिया है। बाकी युवकों की भी पुलिस  पहचान कराने में जुटी है। मौलवी फुरकान के पुत्रों के मुताबिक  उनके घर पर हमला अनवारूल हक के इशारे में पर उनके समर्थकों ने किया है। मौलवी फुरकान  के पुत्र मुजाहिद ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। अनवारूल  हक के समर्थक मान रहे हैं कि दुष्कर्म के मामले में अनवारूल हक को फंसाने में मौलवी   फुरकान व उनके पुत्रों का हाथ रहा है। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें