फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से मारा था व्यापारी को

Tue, 30 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
व्यापारी हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी, बगल में जानकारी देते एसपी एके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर बदनपुर के पास 11 दिन पूर्व हुई व्यापारी की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन



कुरारा कस्बा निवासी व्यापारी विनय गुप्ता उर्फ रामजी 20 अगस्त की रात मुख्यालय से मारुति वैन से कुरारा जा रहा था। फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर के पास बाइक सवार लुटेरों ने वैन को ओवरटेक कर रुकवाया था और व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के मामले में मुख्य आरोपी रावेंद्र उर्फ बउवा बसोर पुत्र लल्लू निवासी पतारा थाना कुरारा व महेंद्र यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी रमना कोतवाली मौदहा हाल पता बचरौली थाना कुरारा को मंगलवार की सुबह करीब 4:15 बजे कोतवाली क्षेत्र के रोहाइन नाला पर बनी पुलिया के पास से प्रभारी कोतवाल सुभाष कुमार यादव ने  गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई चंचल यादव, एसआई रामसनेही पाल, सिपाही रमाकांत, विनोद व सोहन सिद्धार्थ शामिल थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने लूट के इरादे से व्यापारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


लुटेरों ने पुलिस को कबूला कि गोली की आवाज सुनकर फोरलेन के डिवाइडर में लेटे लोगों में हड़कंप मच गया और वे लोग उसी ओर दौड़ पड़े। इसी दौरान एक वाहन भी हूटर बजाते हुए निकला, जिससे उन्हें लगा कि पुलिस आ गई। लोगों के आने और इस वाहन के निकलने से वे लोग व्यापारी से लूट नहीं कर सके थे। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक पल्सर बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, एक देशी पिस्टल सात कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने ढाई हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।


पकड़े गए आरोपी महेंद्र यादव के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा थाना कुरारा में दर्ज है। वहीं लूट का मुकदमा जलालपुर थाने में, जानलेवा हमला करने व एक और 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत है। इसी प्रकार दूसरे आरोपी रावेंद्र उर्फ बउवा के कुरारा थाने में दो लूट के मुकदमे, जानलेवा हमला करना, गैंगस्टर एक्ट व चोरी का मुकदमा दर्ज है।


घटना के खुलासे को लेकर व्यापारियों का तीन दिन पूर्व दिया गया अल्टीमेटम रंग लाया। आखिर में पुलिस ने तेजी के साथ घटना का खुलासा कर दिया। गौरतलब हो कि घटना के खुलासे को लेकर रविवार को कुरारा कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया था। इस पर पुलिस की खासी किरकिरी हुई। तब एडीएम व एएसपी ने मौके पर पहुंच व्यापारियों को समझा बुझाकर तीन दिन के भीतर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें