फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में   जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनवारूल हक की एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो वायरल होने से जिले में खलबली मच गई है। इस मामले  में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने से मौलाना बुरी तरह फंस गए हैं। महिला ने मौलाना के खिलाफ महिला थाने में साजिश के   तहत उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात मौलाना अनवारूल हक के पिता   इस्लाम अली ने नजीबाबाद थाने में मौलाना दंपति के साथ लूटपाट के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज   कराई थी। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में किरतपुर थाने के  गांव चंदपुरा बहुपुरा निवासी  इसरार, मुजफ्फरनगर जिले के  गांव नया गांव निवासी जाफर, बिजनौर के बख्शीवाला  निवासी शहबाज अंसारी, ताहिर और नौशाद के नाम शामिल हैं। मौलाना को को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था।  
बुधवार की देर रात इस मामले में नया मोड़ आ गया। सोशल   मीडिया पर मौलाना अनवारूल हक की एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो वायरल हुई। वीडियो में तीन  चार लोग अनवारूल के साथ मारपीट करते हुए भी नजर आ   रहे हैं। ये वीडियो बिजनौर के मोहल्ला बाड़वान के एक मकान में बनी बताई जा रही है। बाड़वान     में मुजफ्फरनगर की एक महिला किराए के मकान में रहती है।         यह महिला भूत-प्रेत उतरवाने के लिए बिजनौर आई थी। महिला बिजनौर में ही किराए का    मकान लेकर रहने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले   में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार को महिला के पति ने मौलाना अनवारूल हक के खिलाफ महिला थाने में पत्नी के साथ साजिश के तहत दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी पति के साथ मोहल्ला बाड़वान में किराये के मकान     में रहती है। मौलाना ने झाड़-फूंक के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलाना उसे कलियर शरीफ भी ले गया। आरोप है कि मौलाना ने वहां होटल में  उसके साथ रेप किया। महिला थाने में अनवारूल हक के खिलाफ धारा 376 व 120बी में रिपोर्ट         दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें