फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

Thu, 04 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
लूट के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में  नगर के मोहल्ला संतोषी माता मंदिर के पास स्थित एक घर में बदमाशों ने मंगलवार की रात कहर बरपाकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर घर में जमकर लूटपाट की। वहीं, बदमाशों ने एक अन्य घर को भी निशाना बनाया। उधर, एक लाख का सामान चोरी कर लिया जबकि एक घर में जाग होने से भाग निकले। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संतोषी माता मंदिर के पास स्थित राजेश सैनी के मकान में पांच बदमाश दरवाजे का कुंडा तोड़ कर अंदर आ गए। बदमाशों ने राजेश और उसकी पत्नी संतोष के हाथ-पैर बांध दिया। दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़ कर वहां सो रहे पिंकी के हाथ उसी की कमीज से बांध दिया। बदमाशों ने उसे और उसकी पत्नी को धमकी दी कि शोर मचाया तो उसके बच्चों को गोली मार देंगे। बदमाशों ने बच्चों के मुंह पर भी कपड़ा बंधवा दिया। इसके बाद बदमाशों ने अपना मुंह भी ढक लिया। बदमाशों ने कमरे में तलाशी लेकर घर में रखे सोने के कुंडल, चेन, पायल लूट लिए। बरामदे में सो रही बाबू की पत्नी कुसुम से कुंडल छीन लिए। राजेश तथा जयप्रकाश के कमरों में घुस कर सभी को बंधक बनाकर सोने के जेवर तथा नकदी लूट ले गए। तीनों परिवारों से दो लाख रुपये की नकदी और सोने चोदी के जेवर लूट ले गए। राजेश की पत्नी संतोष ने बताया कि सोने चांदी के जेवर और नकदी बेटी  की शादी के लिए जमा कर रखी थी। उसने बताया कि चार बदमाश घर के अंदर थे और एक दरवाजे पर था। लूट की सूचना देने पर पुलिस तुरंत आ गई।  उधर, मोहल्ला बसंतनगर में तीन बदमाश        दीवार फांद कर आए और घर में रखे 10 हजार रुपये और और अस्सी हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसी       मोहल्ले में चोर दीवार फांद कर रामपाल के मकान में भी घुसे , लेकिन जाग हो जाने के कारण चोरी नहीं कर पाए। 
वहीं नगीना में बदमाशों ने नगीना रेलवे स्टेशन के पास युवक से पांच हजार रुपये लूट लिए।  पीड़ित ने नगीना थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बदमाशों           के खिलाफ कार्रवाई करने की  मांग  की है। मोहल्ला लाल सराय निवासी सतपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप कोटद्वार में मिठाई की दुकान करता है। मंगलवार की शाम उसे सूचना मिली कि उसके बेटे की तबीयत खराब है, तो वह कोटद्वार से बस द्वारा नगीना रात में् करीब 10.30 बजे पहुंचा। उसे तीन युवकों ने नगीना रेलवे स्टेशन के पास दबोच लिया। 
विज्ञापन

युवकों ने उससे एक मोबाइल, चांदी की चेन और 4700 रुपये लूट लिए। वारदात का विरोध करने पर उसकी  पिटाई भी की। घटना के संबंध में सुबह थाने पहुंच कर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की घटना से लोगों में रोष है।

घर में नकब लगाकर नगदी, जेवर चोरी
अफजलगढ़। गांव मेघपुर से चोर घर में नकब लगाकर नकदी और जेवर समेटकर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मंगलवार रात चोरों ने गांव के रईस के मकान में नकब लगाकर 90 हजार रुपये की नकदी सहित ढाई तोले सोने के जेवर, तीन हजार रुपये सहित हजारों रुपये के बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। परिजनों को घटना का पता उस समय लगा जब पूरा परिवार सवेरे छत से उतरकर नीचे आया। गर्मी की वजह से पूरा परिवार छत पर सो रहा था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटना की तफ्तीश कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी चोर जिकरीवाला के शरीफ व रफीक के घर से नकब लगाकर लाखों रुपये की चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने किसी भी घटना का अभी तक  खुलासा नहीं किया। आए दिन हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं, जबकि चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र घटना का खुलासा न होने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। उधर, इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस जांच में लगी है।

रघुनाथपुर में एक ही रात तीन घरों में चोरी 
नहटौर/हल्दौर। गांव रघुनाथपुर में चोरों ने तीन घरों से नकदी और जेवरात ले उड़े। चोरों ने एक घर से दस कारतूस भी साथ ले गए। गांव में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। नहटौर-हल्दौर मार्ग पर स्थित गांव रघुनाथपुर निवासी रामअवतार सिंह बिजनौर में रहते हैं। उनकी मां कृष्णा देवी घर पर अकेली रहती है। चोर उसके मकान में घुस गए। मकान ताला तोड़ते हुए सेफ अलमारी में रखी एक लाख तीस हजार रुपये की नकदी व दस तोले सोने और एक किलो चांदी के जेवरात सहित करीब सात लाख रुपये की चोरी कर ली। कृष्णा देवी दूसरे कमरे में सो रही थी। इसके अलावा कुछ दूरी पर ही शिक्षक महकार सिंह के मकान में चोर घुस गए। महकार सिंह परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। चोरों ने नीचे के मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी,  25 तोले सोना व साढ़े तीन किलो चांदी के जेवरात के अलावा बंदूक के दस  कारतूस सहित करीब दस लाख रुपये चोरी करके ले गए। तीसरा निशाना ग्राम प्रधान विश्वबंधु के मकान को बनाया। वह अपने परिवार के साथ नीचे सोए  थे। चोरों ने दूसरी मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़कर आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके अलावा पास में ही ऊधम सिंह के मकान पर भी चोर पहुंच गए। उनके पालतू कुत्तों के भौंकने पर जाग हो गई। चोर भाग खड़े हुए। सुबह होने पर घरों में बिखरा सामान देखकर ग्रामवासियों के होश उड़ गए। उसके बाद चोरी का पता चला। क्षेत्र के  कई गांवों में बंद मकानों व घरों में चोरी की वारदात होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। चोरी होने वाले तीनों घर संपन्न हैं। सूचना पर पुलिस  मौके पर पहुंची। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि मामला  दर्जकर जांच की जा रही है। आए दिन चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। लोग रात में जागने का मजबूर है। खौफजदा लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त करने के बजाए थाने में ही जमी रहती है। इससे चोरों का हौसला और बुलंद होता है। रात में चोर जागते हैं और पुलिस सोती रहती है। लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें