फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Mon, 14 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र निवासी हरविंदर सिंह फायर ब्रिगेड में कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग बिजनौर फायर स्टेशन पर है। शाम की ड्यूटी करने के लिए वे रविवार शाम बाइक से जा रहे थे। उनके साथ 60 वर्षीय कोई अज्ञात व्यक्ति भी था।

माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में हरविंदर सिंह घायल हो गए, जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं थाना कोतवाली शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी सुनील और नहटौर थाने के गांव साहनपुर नवादा निवासी ओमकार सिंह सिंचाई विभाग के एक ठेकेदार के पास काम करते हैं।
विज्ञापन


रविवार को दोनों जेपीनगर की साइट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरकर लौट रहे थे। गंज रोड पर रोडवेज वर्कशॉप के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनका ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गया। सुनील व ओमकार घायल हो गए।

उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें