फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट को लेकर कंडक्टर से मारपीट

Mon, 14 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवहन की बस में सीट को लेकर दो युवकों ने कंडक्टर के साथ बस स्टैंड पर मारपीट कर दी। इससे कंडक्टर चोटिल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद हरियाणा राज्य परिवहन अंबाला की बस दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी। पानीपत से एक युवक बस में चढ़ गया। रास्ते में बस में सीट को लेकर कंडक्टर व युवक के बीच कहासुनी हो गई। घरौंडा बस स्टैंड पर पहुंचने से पूर्व युवक ने एक युवक को बस स्टैंड पर बुला लिया।

जैसे ही बस स्टैंड पर पहुंची तो दोनों युवकों ने कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। इससे बस का कंडक्टर मंजीत चोटिल हो गया। इससे बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें