फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Wed, 05 Jun 2019 11:35 PM IST
Deepak Sharma बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवाला कलां। बुधवार की देर शाम ईद मिलने मायके जा रही महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। महिला का पति हादसे में बाल-बाल बच गया। परिजन    बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।  अमरोहा जनपद के सैदनंगली थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी आश मोहम्मद पत्नी शाहना के साथ बाइक से ईद मिलने अपनी ससुराल चांदपुर क्षेत्र के गांव गोयली जा रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे जब वह फीना मेन बाजार में पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर गिरी शाहना (35) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के दूसरी ओर गिरा महिला का पति आश मोहम्मद बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक   ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर व शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने मामले में   कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें