रेहड़। बर्तन और गहने चमकाने का झांसा देकर दो युवकों ने महिलाओं से दो तोले सोने के गहने ठग कर फरार हो गए।
कासमपुरगढ़ी निवासी मो . उमर ने बताया कि सोमवार को घर पर उसकी पत्नि शमशीदा और उसके लड़के अनीस की पत्नि सलमा घर पर थी । दोपहर को दो युवक उसके घर पहुंचे । उन्होंने बताया कि वह तांबे, काशी और पीतल के बर्तनों को चमकाने का पाउडर बेच रहे हैं।
उन्होंने पांच अगस्त को बस स्टैंड पर उनकी कंपनी के द्वारा एक कैंप भी लगाने की बात कही। जिस पर शमशीदा ने उन्हें अपने कुछ बर्तन, चांदी की अंगूठी और पाजेब चमकाने को लाकर दे दी। जिस पर ठगो ने उन्हें साफ करके दिखा दिया।
बाद में उन्होंने सोने के जेवर को भी साफ करने की बात कही। उनकी बातों में आकर सलमा ने अपने 20 ग्राम वजन के सोने के जेवर लाकर दे दिए। ठगों ने सलमा से उसकी 20 ग्राम की सोने के जेवर ठग लिए। ठग उन दोनों को नकली आभूषण देकर फरार हो गए। पता लगने पर उन्हें काफी तलाश किया। घटना की पुलिस में तहरीर में दे दी गई है।