फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला लड्डू खिलाकर भैंसा बुग्गी ले भागे

विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए भैंसा लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने किसान को नशीला लड्डू खिलाकर भैंसा-बुग्गी लूटने वाले गैंग के दो बदमाशों को दबोचा है। एक बदमाश भाग निकाला। पकड़े गए दोनों बदमाश मेरठ के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


 सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के मुताबिक गांव बुराहनुद्दीन निवासी मो. यामीन शुक्रवार को भैंसा-बुग्गी से गन्ना डालने बिजनौर शुगर मिल आया था। लौटते समय यामीन नेहरू स्टेडियम के पास स्थित दुकान पर चाय पीने लगा। दुकान पर पहले से ही तीन व्यक्ति मौजूद थे। तीनों ने यामीन को अपनी बातों में उलझा लिया और उसे एक लड्डू खिला दिया।

लड्डू खाते ही यामीन बेहोश हो गया। एक व्यक्ति यामीन की पास रुक गया। दो उसकी भैंसा-बुग्गी  लेकर चले गए। यामीन को मोहल्ला काजीपाड़ा में मुस्लिम फंड के पास उतारने के लिए ई-रिक् शा में बैठा दिया गया। बेहोशी की हालत में काजीपाड़ा में पड़े मिले यामीन को लेागों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया।  प्रदर्शनी चौक पर खड़े छोटा हाथी में भैंसे लादकर बदमाश चल दिए।
विज्ञापन


किसी ने सिविल लाइन चौकी को घटना की सूचना दे दी। बैराज चैक पोस्ट पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। बैराज चैक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने छोटा हाथी का पीछा किया। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव तारापुर में बदमाशों का छोटा हाथी पशुओं से टकरा गया। एक गाय की मौत  हो गई । पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों में मेरठ जिले के सरधना थाने के गांव मढियाई का रहने वाला समीर व मोहम्मद उमर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें