भिवानी ही नहीं हांसी, हिसार में खेतों से इंजन, जनरेटर, बैटरी चोरी करने वाले चोर गिरोह के पांच सदस्यों को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। चोर गिरोह का मास्टर माइंड भी काबू कर लिया है। चोर गिरोह के अधिकतर सदस्यों पर चोरी के 14 मामले दर्ज है।
एंटी बरगली स्टाफ की टीम ने क्षेत्र के गांव जीताखेड़ी के बस स्टैंड से एक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया। चोर गिरोह से इंवर्टर, जनरेटर, बैटरी बरामद हुई। चोर गिरोह के सदस्यों ने चोरी के 14 मामले कबूले है। एंटी बरगली स्टाफ इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्य नरेंद्र गांव जग्गाबाडा, राजेश गांव दुर्जनपुर, बंटी निवासी रामनगर कालोनी जींद, प्रदीप गांव बडाला नारनौंद और सुरेश निवासी डाटा हांसी को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह का मास्टर माइंड राजेश और नरेंद्र है। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि उनका मुख्य टारगेट आंगनबाडी केंद्र रहे। गिरोह ने कुंगड़ गांव से तीन इंजन, अलखपुरा गांव से जरनेटर, दुर्जनपुर गांव से डैन जरनेटर, सिकन्दर पुर गांव की आंगनबाड़ी से बर्तन व बैटरी, रोहनात गांव की आंगनबाडी में चोरी, हांसी के गांव पूठी के सरकारी अस्पताल में चोरी, गांव सोरखी में कपडे़ की दुकान में चोरी, मुजाहदपुर गांव की आंगनबाड़ी में चोरी, गांव खरड,न्याणा, मिरजापुर, धांसू के आंगनबाड़ी सेंटरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन इंजन व जनरेट, चोरी की पिकअप गाड़ी बरामद की है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में इंचार्ज कृष्ण मलिक के अलावा प्रवीण, सुभाष आदि शामिल रहे।