फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में ऊंटों का कटान

Tue, 27 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गांव लाहककला में ऊंटों के अवशेष मिलने पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद में एक ही रात में गांव लाहककला में सोमवार की सुबह खेत में कई ऊंटों के अवैैध कटान से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह कई ऊंटों के अवशेष बरामद हुए। ग्राम प्रधान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ऊंटों के अवशेषों को दफना दिया है। मांस के टुकड़ों को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के गांव लाहककला में सोमवार की सुबह कमरुद्दीन अंसारी के खाली पड़े खेत से कई ऊंटों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान मो. हामिद ने इसकी सूचना मंडावली पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस को मौके से ऊंट का एक सिर और एक पांव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कई ऊंटों के अवशेष जहां-तहां बिखरे पड़े थे उसे बरामद किया। आशंका जताई गई कि है कि रात किसी समय ऊंटों को वाहन में भरकर खेत पर लाया गया और यहां उनका अवैध कटान किया गया। ऊंटों के कटान से खाली पड़े खेत का काफी हिस्सा खून से लाल हो चुका था। पुलिस को ऊंटों के अवशेष के साथ ऊंट के मुंह पर लगने वाली आठ जालियां मिलीं, जिससे काटे गए ऊंटों की संख्या आठ अथवा उससे अधिक मानी जा रही है। 
सूचना मिलने पर पहुंचे नांगल के पशु चिकित्सक अंकित कुमार ने मांस के टुकड़े जांच के लिए कब्जे में ले लिए। उधर, जेसीबी मशीन से गड्ढे कर ऊंटों के अवशेष दफना दिए गए। ग्राम प्रधान मो.हामिद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में  रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस घटना           से क्षेत्र में पशु तस्करों के सक्रिय होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें