फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो शिक्षकों की मौत

Tue, 03 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट में करवाचौथ के अवकाश के बाद कार से उत्तराखंड के थालीसेंट लौट रहे महिला सहित चार शिक्षकों की कार शेरकोट में एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार सवार सभी शिक्षक हरिद्वार क्षेत्र के रहने वाले थे।
रविवार रात एक महिला सहित चार शिक्षक कार से हरिद्वार से गढ़वाल मंडल के थालीसेंट जा रहे थे। चारों शिक्षक वहीं पर प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हैं। जब वह शेरकोट की चुंगी नंबर पांच पर पहुंचे तो उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार चला रहे हरिद्वार के गणपति धाम फेस 2 निवासी संजीव विजलवाण और कनखल निवासी गणेश नैथानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  रायवाला निवासी कुसुमलता और ऋषिकेश निवासी रोशन रावत गंभीर रूप से घायल हो गए।


 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रायवाला रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि ट्रक संभल का है। चालक ट्रक में रेत-बजरी भरकर धामपुर की ओर ले जा रहा था।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए हरिद्वार निवासी गणेश के भाई महेश चंद ने बताया कि उनका भाई और कार में सवार चारों लोग थालीसेंट में ही शिक्षक हैं। करवाचौथ की छुट्टी के बाद वह वापस थालीसेंट लौट रहे थे। मृतक संजीव के दो पुत्र और गणेश के एक पुत्र और एकपुत्री है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें