फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद क्षेत्र में बेखौफ अवैध खनन

Mon, 08 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मालन नदी में रेत भरते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन चरम पर है। बुग्गियों से रेत-बजरी का भी खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार खनन नीति बनाने में जुटी है। वर्तमान में रेत-बजरी और मिट्टी का खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। सरकार क ी सख्ती के बावजूद खनन माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर बड़े पैमाने पर मिट्टी और रेत-बजरी का अवैध खनन करने में जुटे हैं।

शाम ढलते ही मिट्टी और रेत-बजरी का अवैध खनन शुरू हो जाता है। पूरी रात मिट्टी खनन की ट्रॉलियां दौड़ती हैं। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग, जलालाबाद, कल्हेड़ी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर मिट्टी का भरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से किया जा रहा है। नजीबाबाद के साहनपुर-बिजौरी मार्ग, कल्हेड़ी, लुकादड़ी, मथुरापुरमोर में रेत-बजरी खनन बुग्गियों से किया जा रहा है। राजस्व कर्मचारी और क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से किए जा रहे बड़े पैमाने पर मिट्टी के अवैध खनन को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे शासन और प्रशासन ने खनन की छूट दे दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम प्रदीप कुमार ने अवैध खनन की जानकारी से अनभिज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खनन पूर्णत: प्रतिबंधित है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से खनन माफियाओं के विरुद्घ अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें