फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के गार्डों ने चौकी में उल्टा लटका कर पीटा

Mon, 07 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पीड़ित युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर  में प्रदेश के राज्यमंत्री के दो सरकारी गनर ने अमानवीयता की सारी हदें लांघ दीं। गनर ने मामूली विवाद में गनर एक युवक को उठाकर  पुलिस चौकी ले गए और उल्टा लटकाकर बेहोश होने तक  पीटते रहे। तीन दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी मच गई। रविवार को बसपा विधायक मोहम्मद गाजी ने पीड़ित युवक के घर पहुंचकर आरोपी दोनों गनर के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। एसपी देहात डॉ.धर्मवीर सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में पुलिस चौकी पर समझौता हो गया था। दोनों ने लिखित समझौता चौकी में दाखिल कर दिया है। उधर,  सीओ ने दोनों पक्षों में केवल मारपीट होने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मछली बाजार निवासी सादान ने एसपी को भेजे पत्र  में अवगत कराया है कि तीन दिन पहले उसका मोहल्ले के युवकों  से किसी बात को लेकर कहासुनी  हो गई थी। वह युवक प्रदेश के राज्यमंत्री के सरकारी गनर को जानने वाले थे। विवाद के बाद युवक सपा नेता के गनर के यहां पहुंच गए। पीड़ित ने बताया कि दो गनर घर पर आए और उसे जबरन गाड़ी में डालकर रानी बाग कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी में ले गए। पुलिस चौकी में उसे उल्टा लटका दिया। 
चौकी पर मौजूद पुलिस वालों ने भी उसे नहीं बचाया। दोनों गनर और पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।  बेसुध होने पर गनर उसे चौकी में ही छोड़कर चले गए। मोहल्ले से एकत्र होकर आए लोगों ने उसे पुलिस की चंगुल से छुड़ाया। फिर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई इस घटना  का वीडियो वायरल होने के    बाद प्रशासन के साथ ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई  है। इस मामले में एसपी देहात डॉ.धर्मवीर सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में पुलिस चौकी पर समझौता हो गया था। कुछ  लोग बेवजह इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं। 
उधर,  सीओ ने दोनों पक्षों में केवल मारपीट होने की बात स्वीकारी है। सीओ अशोक  यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। चौकी में लटका कर पिटाई के आरोप निराधार हैं। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में ही युवक को चोट आई हैं। मामले में जांच           कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें