फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव नाले में फेंका

Tue, 01 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में हिस्ट्रीशीटर फरीद उर्फ बकरी की हत्या करके उसका शव नाले में डाल दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस मामले कीजांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 बिजनौर के मोहल्ला कस्सावान निवासी 45 साल का  हिस्ट्रीशीटर फरीद उर्फ बकरी को रविवार की रात करीब नौ बजे घर से एक व्यक्ति बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने फरीद की तलाश भी की। हालांकि उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह फरीद का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में पड़ा मिला। फरीद के सिर व शरीर के अन्य भागों में चोट के निशान है। फरीद की हत्या करके शव नाले में डाल दिया गया है। फरीद का शव मिलने से इलाके पर सनसनी फैल गई । लोगों की वहां भारी भीड़ लग गई। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फरीद शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक फरीद ने अपने  तीन साथियों के साथ दो साल पहले धामपुर निवासी शरीफ की बिजनौर में हत्या कर दी थी। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें