फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की तौल कराने पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर में  गांव इनामपुरा में गन्ना सेंटर पर गन्ने की तौल कराने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गनीमत है कि किसी को गोली नहीं लगी है। फायरिंग होने पर इंचार्ज सेंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव इनामपुरा निवासी विवेक और आलोक में गन्ना तौल सेंटर पर गन्ने की तौल कराने को लेकर सुबह 9.30 कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आलोक ने झगड़ा बढ़ता देख अपने भाई अरविंद को तथा विवेक ने अपने चचेरे भाई शेखर को गन्ना सेंटर पर बुला लिया। आरोप है कि आरोपियों में एक ने सेंटर पर पहुंचते ही पहले पिस्टल निकालकर दो हवाई फायरिंग की। इसके बाद, विवेक और उसके भाई शेखर पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। गनीमत है कि किसी को गोली लगी नहीं। फायरिंग होता देख सेंटर इंचार्ज मौके से दहशत के कारण कहीं चला गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। एसओ अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि दोनो पक्षों से किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने कहा कि गन्ना सेंटरों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें