फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगू नंगला गांव में दो पक्षों में फायरिंग

Thu, 17 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हीमपुरदीपा मेंगांव गांगू नंगला में कार पर पानी गिरने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग व जमकर पथराव हुआ। विवाद में एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने गांव जाकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


गांव गांगू नंगला मे बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे अबरार के मकान की छत का पानी नीचे खड़ी वसीम की वैगन आर के ऊपर आ गिरा। इस बात पर दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गांव वालों के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग व करीब 20 मिनट तक जमकर पथराव हुआ। पथराव में अबरार की लड़की साजिया घायल हो गई। उसे इलाज के लिए चांदपुर अस्पताल ले जाया गया। थाना निरीक्षक विमलेश कुमार के मुताबिक अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें