फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में फायरिंग, किशोर की गोली लगने से मौत

Sun, 20 Jan 2019 11:51 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
गोली लगने से हुई किशोर की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में गांव विलासपुर में दो पक्षों में विवाद में गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आला अधिकारी गांव में पहुंचे। किशोर के पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में शांति बहाल रखने के लिए पूरा दिन पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

शनिवार रात कोतवाली शहर के गांव अगरा निवासी नर सिंह का गांव विलासपुर में दुकानदार कामोद से सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में फायरिंग भी हुई। इस दौरान गांव के ही हुकुम सिंह का 16 साल का बेटा विवेक छत पर बिजली का तार ठीक कर रहा था। गोली उसके सिर में दाईं ओर आंख के पास जा लगी। परिजन उसे बिजनौर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी महेश कुमार रात   में ही गांव पहुंच गए।
विवेक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार गोली विवेक के सिर के आरपार निकल गई थी। गांव वाले हंगामा न कर दें इसलिए गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। इस मामले में विवेक के पिता हुकुम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि शनिवार रात करीब सात बजे वह घर पर खाना खा रहे थे। उनका बेटा विवेक छत पर बिजली का तार ठीक कर रहा था। इस दौरान शोर मचने पर उन्होंने बाहर आकर देखा तो गांव के कुलदीप, संदीप, भीम सिंह पुत्रगण सुभाष और गांव का ही साहब सिंह हाथों में तमंचे लेकर फायरिंग कर रहे थे। उनके द्वारा   चलाई गोली लगने से विवेक की    मौत हुई है। गांव वालों के अनुसार विवेक कक्षा 11 का छात्र था। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती के अनुसार मामले में दो आरोपियों कुलदीप और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें