फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

Tue, 30 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव सुआवाला के बस स्टैंड स्थित कोल्डड्रिंक्स के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये की कोल्डड्रिंक चलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।  
विज्ञापन


गांव रफेतपुर निवासी मुकेश का सुआवाला बस स्टैंड पर कोका कोला और पानी का सीलबंद बोतल का गोदाम है। यहीं वह फोटो स्टेट का काम भी करता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात वह गोदाम को बंद कर गया था। सोमवार की सवेरे राहगीरों ने गोदाम से धुंआ निकलते देखा। राहगीरों के शोरशराबे को सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए।  

ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होने की वजह से बुझ नहीं सकी। जब तक आग बुझती तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान में रखी 75 हजार रुपये की नकदी, कंप्यूटर, प्रिंटर, सोलर पैनल, फोटो स्टेट मशीन, बैटरी और कोल्डड्रिंक की बोतलें जल गई। पीड़ित ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान की बात बताई है। उधर, कोतवाल का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें