फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बता कर पेपर कारोबारी की मां से चार कंगन ठगे

Thu, 29 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
        
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही पेपर कारोबारी की मां से एलआर कॉलेज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक लाख कीमत के चार कंगन ठग लिए हैं। आरोपी पुलिस जैसी यूनिफार्म पहने थे, उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए लुटने का डर जता कर उनके कंगन एक लिफाफे में रख दिए, जब उन्होंने घर जाकर लिफाफा खोला तो उसमें कंगन नहीं थे। यह घटना एक स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

कागज कारोबारी व भाजपा नेता रोहित जैन, पत्नी-बच्चों व मां अनीता जैन के साथ श्यामपार्क मेन में रहते हैं।  अनीता बुधवार सुबह करीब नौ बजे नौकर रवींद्र के साथ जीटी रोड स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। सुबह करीब पौने दस बजे मंदिर से घर लौटते समय वह एलआर कॉलेज के गेट पर पहुंचीं तो खाकी पैंट और ऊपर खाकी जैसी जैकेट पहने दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें रोका।
विज्ञापन


आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि ‘कुछ दूरी पर एक महिला को बदमाशों ने चाकू मार दिया है। आप उधर न जाएं, पीछे एसपी साहब बैठे हैं, वह आपको बुला रहे हैं।’ इस बीच एक युवक और आया, जो बोला कि ‘आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए आप अपने कंगन उतार कर अपने पर्स में रख लीजिए।’ उन्होंने चारों कंगन उतार लिए, लेकिन उनके पास पर्स नहीं था।

इस पर बदमाशों ने अपनी जेब से निकालकर एक लिफाफा उन्हें कंगन रखने को दिया। इस दौरान एक युवक उनके साथ खड़े नौकर रवींद्र से पूछताछ करने लगा।इसके बाद उन्होंने दोनों को घर जाने को कहा और खुद बाइक पर बैठकर चलते बने। अनीता घर पहुंचीं और लिफाफा खोला तो उसमें पीले रंग के मेटल के नकली कंगन थे। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


एलआर कॉलेज के पास प्राइवेट स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में 3 बदमाश महिला से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, नौकर रवींद्र को बातों में लगाने के दौरान दो अन्य युवकों ने लिफाफा बदल दिया। इस संबंध में एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी की मदद से ठगों की तलाश में जुटी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें