नजीबाबाद में शादी के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित पुलिस ने सात ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर हजारों के आभूषण और नकदी ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश दिया है। दो महिलाओं सहित ठग गिरोह के सात सदस्य पुुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मुजफ्फरनगर निवासी कांतिपाल की तहरीर पर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले भनेड़ा निवासी आरिफ सहित ठगी षड्यंत्र में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगी में गिरफ्तार महिलाओं में ज्योति पत्नी जीतू, सपना पत्नी जागीर सिंह निवासी कंडरावाली शादी के मामलों में लड़की और मां की भूमिका निभातीं थीं। पुलिस द्वारा पकड़े गए ठगों में दरियापुर निवासी शकील, ताजपुर निवासी जीतू, तीखरी हरिद्वार निवासी मोनू, खानपुर निवासी काले राम, भनेड़ा निवासी आरिफ शामिल हैं।
उधर ताहरपुर इस्हाक निवासी रामगोपाल व इस्सेपुर निवासी तेजपाल व धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री को नौकरी के नाम पर हजारों की ठगी करने की शिकायत संबंधी पत्र भेजा है। रामगोपाल और तेजपाल का आरोप है कि चार लोगों पर बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे हजारों की ठगी की। पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही है। तहरीर में नंगला बसेड़ा निवासी प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, सिक्कावाला टांडा निवासी पवन कुमार और मेवानवादा निवासी तिलकराम पर नौकरी के नाम पर हजारों की ठगी का आरोप लगाया है।