फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में बच्ची मरी

Thu, 07 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट में मोहल्ला कायस्थान में बच्चों के  झगड़े में बड़ों के बीच विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में चार माह की बच्ची के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी शमीम ने बताया की उसके भतीजे का मोहल्ले के ही एक बच्चे से झगड़ा हो गया था, तभी दूसरे बालक ने अपने घर जाकर पूरे झगडे़ की बात बताई। शमीम ने बताया की वो बीच-बचाव करा रहा था, तभी उधर से चार लोगों ने उस पर भी हमला बोल दिया। 
बीचबचाव करने आई उसकी  पत्नी शमा के साथ भी मारपीट  की गई। मारपीट में उसकी पत्नी  की गोद में उसकी चार माह की बच्ची थी। झगड़े में बच्ची के सिर में गुम चोट आई। परिजनों ने बताया की जब रात में बच्ची  की तबियत बिगड़ी, तो उसे  धामपुर प्राइवेट चिकित्सक के यह भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उसका  क्या कसूर था कि उसे यह मनहूस दिन देखने को मिला। वहीं, मामला एक ही मोहल्ले का देखते हुए नगर के गणमान्य व्यक्तियों के बीच  फैसले के प्रयास जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें