फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों का गैंग दबोचा

Mon, 22 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
बाइक चोर गैंग से जानकारी लेते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर की शहर कोतवाली पुलिस और स्पेशल वीपन्स टैक्टिस टीम (स्वॉट) ने बाइक चोर गैंग को दबोचा है। गैंग की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 21 मोटरसाइकिलें बरामद की है। इनमें 17 बाइक सही सलामत है। बाकी चार के पार्ट्स मिले हैं। पकड़े गए गैंग के सात सदस्यों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। 
विज्ञापन


एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने शनिवार की रात करीब 9.15 बजे मंडावर चौराहे से बाइक चोरों के एक गैंग को दबोच लिया। पकड़े गए गैंग से चोरी की सात बाइक मौके पर ही बरामद कर ली। इन बाइकों से ही चोर कहीं जा रहे थे। पकड़े गए बाइक चोरों में बिजनौर के मोहल्ला रामबाग घेर निवासी  शुभम, नांगल थाने के गांव तिसोतरा निवासी आकाश, बंटी, रवि, किरतपुर थाने के मोहल्ला कायस्थान निवासी आमिर, नांगल थाने के गांव गौसपुर निवासी आशीष व मंडावर थाने के गांव रायपुर निवासी टिंकू शामिल है।

पुलिस ने पकड़े गए गैंग की निशानदेही पर चंदक में टिंकू मिस्त्री की दुकान में छिपाई गई 21 बाइकें व तीन चेसिस बरामद बरामद किए हैं। ये बाइक बेचने के लिए छिपाई गई थी। गैंग का सरगना आकाश है। टिंकू मिस्त्री है। ये चोरी की बाइक एकत्र करके उनके पुर्जे व इंजन  बेचकर दूसरी बाइक में लगा देते थे। बाइक का बचा ढांचा लोहे में बेच देते थे। कुछ बाइक फर्जी नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे। गैंग का पकड़े जाने का जरा भी डर नहीं था। कागजातों के साथ ये बाइक को बेच देते थे। एसपी ने गैंग का दबोचने वाली टीम  में शामिल शहर कोतवाल राजवीर सिंह , दरोगा चंद्रकांत यादव समेत पूरी टीम को इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें