फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Thu, 23 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लिपिक के मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में  मुहल्ला कायस्थान शांतिकुंज में अपनी पत्नी के कैंसर का इलाज कराने राजस्थान गए एक सेवानिवृत्त लिपिक के घर के ताले तोड़कर चोर 20 हजार रुपये की नगदी और लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय किराए पर रहने वाले लोग भी नहीं थे। मुहल्ले के लोगों के सूचना देने पर दंपति को घटना का पता चला और मामले में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

मुहल्ला कायस्थान शांतिकुंज गली नंबर चार में शकुंतला गर्ल्स इंटर कालेज से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार वर्मा का घर है। काफी समय से उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज राजस्थान के जोधपुर में चल रहा है। घर का ताला लगाकर प्रमोद वर्मा पत्नी का आपरेशन कराने जोधपुर चले गए। घर पर किराए पर रह रहे लोग भी बच्चों की छुट्टी होने के बाद से अपने गांव गए हुए थे। 
बताया जाता है कि मंगलवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए तथा कमरे की सेफ खंगाल डाली। बुधवार सुबह मुहल्लेवासियों ने मकान का गेट खुला देखा। कुछ लोग अंदर गए तो पता चला कि कमरे के ताले टूटे पड़े हैं। मुहल्ले के लोगों ने वर्मा को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रमोद कुमार वर्मा के रिश्तेदार वेद प्रकाश वर्मा ने उनसे फोन पर बात कर पुलिस को तहरीर दी।  तहरीर के मुताबिक चोर सेफ में रखे 20 हजार रुपये की नगदी, तीन सोने की अंगूठी, दो चेन, एक सोने का हार सहित लाखों रुपये के आभूषण चुराए गए हैं।  कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें