फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदा दे रहा घर से उठाने की धमकी

Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सूबे में एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय होने और छेड़खानी रोकने के लिए प्रशासन के सख्त कदमों के बावजूद एक शोहदे ने एक युवती का जीना हराम कर दिया है।
विज्ञापन


शोहदा युवती पर निकाह का दबाव बना रहा है और ऐसा न होने पर उसे उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। युवती की भावी ससुराल में फोन करके उसके बारे में अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। यहां तक कि एक दिन उसने परिजनों के साथ मिलकर युवती के घर धावा बोल दिया। युवती ने एसपी अजय साहनी को ज्ञापन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।


थाना कोतवाली देहात के गांव करौंदा पचदू निवासी युवती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका निकाह तय हो चुका है। गांव का अपराधी प्रवृत्ति का मोहसिन आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। गालियां देते हुए वह उससे निकाह करने का दबाव बनाता है। वह उसका निकाह तुड़वाने की भी धमकी देता है। आरोपी उसकी भावी ससुराल में फोन कर उसके बारे में आपत्तिजनक बातें करता है। युवती के माता-पिता ने समझाने की कोशिश की तो मोहसिन ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


युवती के अनुसार, 25 मार्च को मोहसिन व उसकी मां जबरन उनके घर में घुस आए। मोहसिन की मां ने कहा कि उसके बेटे से निकाह नहीं किया तो वो ऐसे ही छेड़ता रहेगा। युवती के विरोध करने पर वे उसे उठा ले जाने की धमकी देकर भाग गए। थाने में सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती के साथ परिजन और अन्य कई लोग भी थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें