फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को लूटकर भाग रहे बदमाश को पीटा

Thu, 26 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
बदमाश की पिटाई के बाद पीएचसी ले जाती पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात में सराफ को लूटकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव बाहपुरा निवासी राजेश प्रकाश की कोतवाली देहात में सराफ की दुकान है। दुकान पर राजेश प्रकाश और उसका बेटा विपिन रहता है। बुधवार की शाम राजेश प्रकाश और विपिन कुमार घर जाने के लिए दुकान को बंद कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनसे नकदी और जेवर से भरा थैला छीनने का प्रयास किया।

पिता-पुत्र के विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया और बदमाश थैला छीनकर फरार हो गए। तमंचे की आवाज और पिता-पुत्र का शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ को इकट्ठा होते देख बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही मोहल्ले की ओर भाग निकले। इसी बीच, किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दे दी। ग्रामीणों ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बामुश्किल बचाया। पुलिस ने बदमाश को बेहोशी की हालत में कोतवाली देहात पीएचसी पर भर्ती कराया। पकड़े गए  बदमाश के पास से दो कारतूस बरामद हुए हैं। लूटा गया थैला दूसरा बदमाश लेकर फरार हो गया। राजेश प्रकाश के मुताबिक थैले में करीब 25 हजार रुपये की कीमत के चांदी के जेवर थे।

थैले में कितनी नकदी थी, इसकी जानकारी उनके बेटे विपिन को है। विपिन बदमाश के द्वारा फायर करने पर अभी भी बदहवास सा है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी शिव कुमार गौड़ का कहना है कि एक बदमाश पकड़ा गया है। जल्द ही दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया जाएगा। पीड़ितों से तहरीर ली जा रही है। लूट की रकम की अभी पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें