फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की हत्या की कोशिश

Mon, 06 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा में जोगी औंधा गांव में चार माह की गर्भवती महिला को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में  पांच ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव माडी़ निवासी ओमप्रकाश की पुत्री दीपा उर्फ रीया का विवाह एक वर्ष पूर्व हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जोगी औंधा निवासी राजवीर के पुत्र पिंटू से हुआ था। दीपा टीचर है। इस समय वह अपने पति के साथ बिजनौर मे रह रही है। दीपा ने रविवार को हीमपुर दीपा थाने में तहरीर देकर आरोपित किया है की उसका पति पिंटू रविवार को उसको लेकर घर जोगी औंधा आ गया।  आरोप है कि परिजनों संग नलकूप पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास खेतों पर कार्य कर रहे लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी पति और उसके परीजन वहां से भाग निकले। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे अपने  घर से पांच लाख रुपये लाने की मांग दहेज के रुप मे करते रहतेे हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके सास, ससुर, ननद ,बहनोई समेंत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें