हिंदू महासभा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी का बयान विवादों में आने के बाद जिले में एसपी ऑफिस के सामने मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया था और कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था। इसके अलावा एक दूसरे नईम कासमी ने भी किरतपुर में एक प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने पर करोड़ों का इनाम देने की बात कही थी। इन दोनों मामलों में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
बाद में वापस ले लिया था एलान, हर जांच को तैयार: अनवारूल हक
जामा मस्जिद के पूर्व इमाम मौलाना अनवारूल हक कहना है कि शुरुआत में कमलेश तिवारी के खिलाफ हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब देश भर में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन और एलान हुए थे। उन्होंने कमलेश तिवारी पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने पर एलान वापस ले लिया था। इसके बाद कमलेश तिवारी के प्रकरण के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस हत्या से कोई वास्ता नहीं है, उन्हें नहीं मालूम यह हत्या किसने की। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर जांच के लिए बुलाता है तो वह सहयोग के लिए तैयार है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/