फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे पर बवाल

Fri, 18 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में प्राइवेट बस से कुचलकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों ने घटना के विरोध में बुंदकी मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के डेढ़ घंटा बाद तक पुलिस के न पहुंचने पर भीड़ ने दो प्राइवेट बसों के शीशे तोड़ डाले। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, घायल बालक को मुजफ्फरनगर ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम मिर्जापुर निवासी सुनील सैनी का पुत्र आकाश और पुत्री विशाखा ग्राम लाडपुर चांदला स्थित एमएस एजुकेशन इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं।

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दोनों स्कूल जाने के लिए नेकपुर तिराहे पर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान प्राइवेट बस एचआर 37ए 2807 की चपेट में आकर आकाश (9) का एक पांव बुरी तरह कुचल गया। घटना से चीख-पुकार मच गई। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में आकाश को नजीबाबाद स्थित अस्पताल लाया गया, जहां से चिंताजनक हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे से आक्रोशित भीड़ ने बुंदकी मार्ग पर जाम लगा दिया और दो प्राइवेट बसों के शीशे तोड़ डाले। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद नजीबाबाद और नगीना देहात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह, देवपाल सिंह पुंडीर, नेकपुर ग्राम प्रधान रामनाथ सिंह, जटपुरा ग्राम प्रधान अशोक कुमार और मिर्जापुर ग्राम प्रधान विकास कुमार ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


 बच गईं कई जानें
नजीबाबाद। आकाश के साथ उसकी बहन विशाखा और गांव के अन्य बच्चे राजन, राजपाल, गौतम, पुष्पेंद्र, सतीश, राजीव भी खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने तेज गति से ब्रेक लगाकर बस सड़क को साइड में खड़ी करने की कोशिश की। संयोग से सभी बच्चे भागकर हट गए, जबकि आकाश चपेट में आ गया।
विज्ञापन

 बंद रखा बसों का संचालन ः नजीबाबाद। भीड़ द्वारा दो बसों में तोड़फोड़ से नाराज प्राइवेट बस यूनियन प्रतिनिधियों ने नजीबाबाद से वाया बुंदकी नगीना तक बसों का संचालन दिन भर बंद रखा। इससे गांवों में आवागमन करने वाले लोग परेशान रहे।
 
बाइकों की टक्कर में तीन घायल ःरेहड़। थाना बढ़ापुर के गांव हरवंशवाला निवासी सतनाम व जमापुर ढिकली थाना कोतवाली निवासी पवन कुमार जब किसी काम से आ रहे थे तो गांव भगतावाला के पास उनकी बाइक , सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टकरा गई। तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
 

ट्रक पलटने से दो घायल
धामपुर में शेरकोट के अजीम ने बताया कि वह अफजलगढ़ से ट्रक में भूसा भरकर जब शेरकोट से वापस आ रहे थे तो पुल के पास उनके ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। इसमें वह और अफजलगढ़ के गांव जिकरीवाला निवासी रउफ घायल हुए है। आरोपी चालक फरार हो गय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें