फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी 10 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शमशाद हत्याकांड का आरोपी राजा गिरफ्तार
विज्ञापन

नजीबाबाद। डॉ. शमशाद हत्याकांड में पुलिस ने छह साल से फरार दस हजार के इनामी बदमाश राजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छह वर्ष से फरार था। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए।
विज्ञापन

नगर के मोटाआम क्षेत्र में 29 जून 2012 को प्रॉपर्टी डीलर एवं एक शीतल पेय कंपनी के डीलर डॉ. शमशाद की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई तबस्सुम ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी शूटर अजमल पहाड़ी और राजा को मुख्य अभियुक्त मानते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डॉ. शमशाद हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त लद्दावाला निवासी राजा पुत्र इकबाल को बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजा के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। डॉ. शमशाद हत्याकांड के अन्य अभियुक्त पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें