फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से भरी बस पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों से भरी बस पर फायरिंग, पथराव
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद तीर्थंकर विश्वविद्यालय से धामपुर आ रही छात्रों से भरी बस के ऊपर प्रियंकर स्कूल के पास युवकों ने पथराव और फायरिंग की। पथराव होने से विद्यार्थियों में अफरातफरी का आलम हो गया। पथराव के कारण बस के शीशे टूट गए। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
माना जा रहा है कि बस में सवार विद्यार्थियों के बीच हुए विवाद में दूसरे गुट के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस बीच बस पर हुए पथराव को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया। जाम करीब आधे घंटे तक लगा। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। बस में सवार छात्रों ने बताया कि वह रोज धामपुर से मुरादाबाद और मुरादाबाद से धामपुर के लिए अप डाउन करते हैं। पथराव के दौरान 60 से अधिक छात्र बस में सवार थे। गनीमत हैै कि पथराव के दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ। घटना से छात्रों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस दौरान बस पर फायरिंग भी की गई। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस को अब तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबतराशी
धामपुर। मुरादाबाद के मिलन विहार निवासी शीशपाल सिंह धामपुर से मुरादाबाद बस जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे। उनकी जेब से किसी ने पर्स निकाल लिया। पर्स में साढ़े तीन हजार रुपये थे। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें